फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Relatives reached Durgaganj to jam the dead body, bloated hands and feet of the police

शव लेकर जाम लगाने दुर्गागंज पहुंचे परिजन, पुलिस के फूले हाथ-पैर

Tue, 04 Jan 2022 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Relatives reached Durgaganj to jam the dead body, bloated hands and feet of the police
नगर कोतवाली के सैया बांध परशुरामपुर में टाइल्स की दुकान पर काम करने वाले रंजीत पाल की रविवार की रात नृशंस हत्या कर दी गई थी। देर रात उसका शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित परिजन मंगलवार को शव लेकर जाम लगाने के लिए दुर्गागंज पहुंच गए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। पॉवर हाउस के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया। करीब दो घंटे की मान-मनौवल के बाद लोग शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। परिजनों ने पुलिस को कारोबारी के खिलाफ भी तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। उधर, घटना के बाद फरार चल रहे साथी सुरेश को पुलिस ने दबोच लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के बहरिया थाना क्षेत्र के सरायमदन निवासी रंजीत यादव उर्फ बबलू (35) शहर के निर्मल तिराहा के रहने वाले कारोबारी नवीन कुमार केसरवानी की टाइल्स की दुकान पर काम करता था। रविवार की रात सैयाबांध परशुरामपुर में गोदाम के बाहर कमरे में सोते समय धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया था। इस मामले में नवीन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। मंगलवार की सुबह आक्रोशित परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव लेकर जाम लगाने के लिए प्रतापगढ़ रवाना हो गए। कुछ लोगों ने पहले बहरिया में जाम लगाकर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। स्थानीय पुलिस ने अपने सिर से बला टालने के लिए सभी को प्रतापगढ़ भेज दिया। परिजन शव लेकर प्रतापगढ़ की ओर निकले। इसकी खबर मिलने पर पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए।
जानकारी पर सीओ सिटी अभय पांडेय, सीओ रानीगंज, नगर कोतवाल दुर्गागंज पॉवर हाउस पहुंच गए। करीब डेढ़ बजे परिजन मृतक का शव लेकर पहुंचे। जाम लगाने के पहले ही पुलिस ने सभी को रोक लिया। परिजन संग ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़ गए। शहर कोतवाल के अनुसार, परिजन इस बात से आक्रोशित थे कि कारोबारी उनका फोन नहीं उठा रहे थे।
परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। आर्थिक मदद भी नहीं की। मृतक की पत्नी शांति ने कारोबारी नवीन समेत अन्य सदस्यों पर भी पति की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शव लेकर घर लौट गए। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि उनके आरोपों की जांच कराई जाएगी। गायब साथी सुरेश पाल मिल गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

सुरेश से रात में हुआ था विवाद
अंतू थाना क्षेत्र के चंदू का पुरवा निवासी सुरेश पाल भी टाइल्स की दुकान पर काम करता था। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच रात में विवाद हुआ था। बाद में दोनों सो गए। पुलिस के अनुसार सुरेश सनकी किस्म का है। वह छोटी सी बात पर भी नाराज हो जाता है। पूछताछ में उसके साथियों ने भी यह जानकारी दी। फिलहाल पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed