{"_id":"589621f84f1c1b953fe82368","slug":"rape-in-sangramgarah-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर करता रहा दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर करता रहा दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
rape shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर एक युवक किशोरी से दुराचार करता रहा। किशोरी ने शादी का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। इसके बाद फिर से किशोरी से कुछ दिन पहले युवक ने संबंध बनाना चाहा तो उसने मना कर दिया। इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ तो किशोरी ने शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया था। हालांकि इस मामले में उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब किशोरी गर्भवती हो गई तो उसने थाने में पहुंचकर तहरीर दी है।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से गांव का युवक शादी का झांसा देकर दुराचार करता रहा। किशोरी ने शादी का दबाव बनाया तो युवक पलट गया। कुछ दिन पहले युवक ने किशोरी को छत पर अकेली पाकर उसके साथ संबंध बनाने चाहे। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों सहित परिजनों ने युवक को पकड़कर जमकर पिटाई की। इसके बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया। गांव का ही मामला होने के बाद थाने में फिर से शादी कराने की बात कहकर मामला खत्म करा दिया गया था। इन दिनों किशोरी को पता चला कि वह पेट से है। इस पर एक बार फिर से यह मामला गरम हो उठा। किशोरी परिजनों के साथ संग्रामगढ़ थाने पहुंची। किशोरी की तहरीर पर गांव के ही राजाराम उर्फ रज्जा के खिलाफ पुलिस ने 376(2) झ व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।