{"_id":"5890d8f34f1c1b3c3de82049","slug":"rape-in-patti-kotwali-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से गैंगरेप मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से गैंगरेप मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पट्टी क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई युवती के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मंगलवार को एएसपी ने भी गांव पहुंचकर घटना के संबंध में पूछताछ की।
क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार को बकरी चराने जंगल में गई थी। इस बीच वहां गांजा पी रहे चार लोगों ने उसे दबोचकर दुराचार किया। जिससे वह अचेत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में छानबीन के बाद आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन सभी फरार मिले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अशोक लकुमार, रबी, दिनेश व राजेश के विरुद्ध गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया। इधर, एएसपी स्वामी प्रसाद भी दुराचार के मामले में जांच को गांव पहुंचे और पीड़िता समेत ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। देर शाम तक पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।