फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ram Niwas becomes the chairman of the Council of Lawyers

वकील परिषद के अध्यक्ष बने राम निवास

Tue, 10 Nov 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ram Niwas becomes the chairman of the Council of Lawyers
वकील परिषद के अध्यक्ष बने रामनिवास
विज्ञापन

निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रप्रकाश को 42 मतों से हराया
छह मतों से सुरेश को पराजित कर अवधेश ओझा बने महामंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। वकील परिषद के चुनाव में राम निवास ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 42 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। जबकि सुरेश कुमार मिश्र को छह मतों से हराकर अवधेश ओझा महामंत्री चुने गए। जबकि अन्य पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। विजयी प्रत्याशियों को साथी अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर मुबारकबाद दी।
कचहरी परिसर में सोमवार को वकील परिषद के पदाधिकारियों का चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी देवेंद्र प्रकाश ओझा, सहायक चुनाव अधिकारी विजय कुमार गुप्ता, वीरेंद्र प्रताप यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे जबकि महामंत्री पर दो प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। तय समय पर 156 में से 147 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम को मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना समाप्त होने पर मुख्य चुनाव अधिकारी देवेंद्र प्रकाश ने परिणाम की घोषणा करते हुए जानकारी दी कि अध्यक्ष पद के लिए राम निवास को 81, सूर्यकांत मिश्र निराला को 26 व चंद्र प्रकाश त्रिपाठी को 39 मत मिले। राम निवास अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्र प्रकाश को 42 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। सबसे दिलचस्प मुकाबला महामंत्री पद पर हुआ। यहां सुरेश कुमार मिश्र व अवधेश ओझा मैदान में थे। अवधेश ओझा को 76 मत तो सुरेश कुमार को 70 मत से ही संतोष करना पड़ा। इस तरह अवधेश ओझा ने सुरेश को 6 मतों से हराकर विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद पर अनिल उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पद पर संतोष त्रिपाठी निशुल्क, आय व्यय निरीक्षक पद पर अजय कुमार तिवारी, संयुक्त मंत्री पद पर आशीष कुमार पांडेय व सूर्यमणि मिश्र, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर संगमलाल पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य पद पर देवी प्रसाद मिश्र, पंडित स्वामीनाथ शुक्ल, रमेश कुमार, कृष्ण कुमार तिवारी, सत्येंद्रनाथ मिश्र, गिरीश नारायण राय, सतीश कुमार दुबे व सुरेश नारायण तिवारी निर्विरोध चुने गए। विजयी अध्यक्ष राम निवास व महामंत्री अवधेश ओझा को साथी अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

इनसेट-----
एक मत हुआ अवैध
वकील परिषद के चुनाव में कुल 156 मतदाता हैं। सोमवार को हुए चुनाव में 147 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान एक मत अवैध घोषित किया गया है। जबकि 146 वैध मतों की गिनती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 7 दिसंबर को
प्रतापगढ़। जिला बार एसोसिएशन एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से संगठन के चुनाव की तिथियों में परिवर्तन किया जा रहा है। अब 26 व 27 नवंबर को 11 बजे से लेकर 3 बजे तक नामांकन होगा। नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी का काम 28 नवंबर को होगा। मतदान 7 दिसंबर को प्रात: 9 बजे से लेकर 3 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना का कार्य संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed