फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   railway's unique plan to keep station clean

स्वच्छता के लिए भगवान का सहारा

Tue, 13 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 13 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
railway's unique plan to keep station clean
pratapgarh
रेलवे स्टेशन को साफ-सुथरा रखने और लोगों के गंदगी फैलाने से रोकने के लिए रेल अफसरों ने नायाब तरीका खोजा है। स्टेशन स्वच्छ रखने के लिए रेलवे ने देवी-देवताओं का सहारा लिया है। स्टेशन परिसर के दीवारों के कोनों में व अन्य स्थानों पर पान खाकर थूकने और गंदगी को  रोकने के लिए रेलवे ने जगह-जगह हनुमान, देवी दुर्गा और देवी-देवताओं के पोस्टर दीवारों पर चिपकाए हैं।
विज्ञापन


कहते हैं कि बुरा काम करने से पहले ऊपर वाला से डरो, वह सब देख रहा है। स्टेशन पर गंदगी फैला रहे लोगों के मन में भी भय पैदा करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन ने देवी-देवताओं का सहारा लिया है। बता दें कि रेलवे स्टेशनों पर गंदगी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर देश भर में स्वच्छता अभियान के बावजूद सफाई नहीं हो पा रही है। सब कुछ तो नहीं मगर पान खाकर थूकने से फैल रही गंदगी पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय रेल प्रशासन ने जरूर एक नई पहल की है।गंदगी फैला रहे मुसाफिरों को ऐसा करने से रोकने के लिए रेलवे परिसर में कई जगह देवी-देवताओं के पोस्टर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रेलवे की इस पहल की हर जगह चर्चा है। ऐसा करके प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन शायद पहला ऐसा स्टेशन बन गया है जहां पर स्वच्छता के लिए देवी-देवताओं का सहारा लिया   गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed