{"_id":"577ff6134f1c1b291e7f9e49","slug":"protest-near-ambedkar-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों, कर्मचारियों ने जलाई सातवें वेतन आयोग की प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों, कर्मचारियों ने जलाई सातवें वेतन आयोग की प्रतियां
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
protest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों से नाराज कर्मचारियों और शिक्षकों ने शुक्रवार को अंबेडकर चौराहे पर एकत्रित होकर प्रतियां जलाईं। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर नहीं किया जाता है, तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।
कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति के संयोजक प्यारे लाल मिश्र के अगुवाई में प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन और राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले अंबेडकर चौराहे पर एकत्रित हुए शिक्षक और कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए शासनादेश की प्रतियां जलाई। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष विश्राम सिंह ने कहा कि 14 जुलाई को सांकेतिक एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर रामचंद्र सिंह, सत्य प्रकाश पांडेय, रीना सिंह, अनिल सिंह, विनय सिंह, सुभाष पांडेय, दिनेश सिंह, राजेश त्रिपाठी, बीडी मिश्र,रामानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।