फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   problem in patti

पैसा न मिलने से नाराज महिलाएं उतरीं सड़क पर

Sun, 18 Dec 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Sun, 18 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
problem in patti
crime
चार दिन से कैश न मिलने से नाराज महिलाओं ने शनिवार को पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग पर स्टेट बैंक बनी शाखा के सामने जाम लगा दिया। महिलाआें के सड़क पर बैठ जाने के कारण आवागमन ठप हो गया। लगभग दो घंटे चले जाम के बाद पुलिसवालों ने भुगतान दिलाने की बात कहकर जाम को किसी तरह खत्म कराया। तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन



किसी को बिजली का बिल भरना है। किसी को अपने बेटे की स्कूल फीस किसी को किसानी के लिए बीज की आवश्यकता है। लेकिन कैश की किल्लत है कि दूर ही नहीं हो रही है। बीते चार दिन से स्टेट बैंक बनी का चक्कर काट रही ग्रामीण महिलाएं व लोग अचानक पैसा न मिलने की बात सुनकर शनिवार की दोपहर गुस्सा गए। पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग पर तेरहमील बाजार में स्टेट बैंक की बनी शाखा के सामने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। पैसा न मिलने की कोई दलील महिलाएं सुनने को राजी नहीं थीं। उनका केवल एक ही प्रशभन था कि उनकी समस्याओं का निदान बताओ, तभी वह सड़क से उठेंगी।
विज्ञापन


जाम के दौरान वहां मौजूद सिपाहियों ने इस बाबत बैंक प्रबंधन से बात की। जब कुछ कैश का इतंजाम बैंक ने कराया तो सड़क पर बैठी महिलाओं को पैसा दिलाने के नाम पर सड़क से हटाया गया। तब जाकर जाम खुल सका और दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतार को पुलिस ने निकालना शुरू कर दिया। नोटबंदी को लेकर ग्रामीण अंचल में समस्या का सामाना अब भी ग्रामीणों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed