{"_id":"571673154f1c1b7d7b8b48c7","slug":"problem-in-dandwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल टूटने से बढ़ी लोगों की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल टूटने से बढ़ी लोगों की दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
problem
नहर पर बना पुल टूटने के कारण करीब दो साल से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांव के लोगों को कई किमी घूमकर गंतव्य जाना पड़ता है। गांव में अगर कोई बीमार हो गया तो उसकी जान भी खतरे में पड़ सकती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से कई बार पुल बनवाने के लिए गुहार लगाई, सुनवाई नहीं हुई।
विकास क्षेत्र बिहार से निकलने वाली इलाहाबाद जलशाखा पर डंडवा गांव के सामने बना ग्रामीण पगसेतु करीब दो वर्ष से टूटा है। इससे तमाम लोगों को परेशानी होती है। दो वर्षों के बीच कई छात्र और जानवर टूटे पुल से गिर चुके हैं। बेधन गोपालपुर, एमजातुपुर, समसपुर दामू, पंचमहुआ, मुगलपुर, डंडवा आदि गांवों के दर्जनों पुरवे के लोग आवागमन की समस्या झेल रहे हैं। क्षेत्र के गुडडू सिंह, रज्जे सिंह, भोला मिश्रा, राम कुमार सरोज आदि ने जिला अधिकारी से पुल के निर्माण की मांग की है। स्थानीय डंडवा इंटर कालेज के प्राचार्य ने बताया की कई बार नहर विभाग को लिखित में सूचना भेजी जा चुकी है, लेकिन समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।