फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Three Model schools could not be completed even in eight years

प्रतापगढ़: आठ वर्ष में भी नहीं बन सके तीन मॉडल स्कूल 

Thu, 07 Mar 2019 12:56 AM IST
vinod kumar singh विनोद सिंह
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Three Model schools could not be completed even in eight years
school - फोटो : pexels.com
 जिले में तीन मॉडल स्कूलों का निर्माण कार्यदायी संस्था की लापरवाही व अनियमितता की भेंट चढ़ गया है। जिले में नजीर के तौर पर खुलने वाले मॉडल स्कूल आठ वर्ष में भी नहीं बने सके। विभागीय अधिकारियों की पहल पर दूसरी कार्यदायी संस्था को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई, मगर इसके बाद भी निर्माण कार्य में किसी तरह की प्रगति नहीं है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले में गुणवत्तापरक शिक्षा की नजीर के तौर पर शासन ने सात मॉडल स्कूलों की सौगात दी थी। जिले के सात ब्लाक इसके लिए चयनित किए गए। जिसमें कालाकांकर, संग्रामगढ़, बाबागंज, आसपुर देवसरा, संडवाचंद्रिका, शिवगढ़ और पट्टी शामिल हैं।
विज्ञापन


इन स्कूलों में छह से 12 तक की कक्षाएं संचालित होनी थीं। एक मॉडल स्कूल के निर्माण के लिए 3.11 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया। सात मॉडल स्कूलों में कालाकांकर, बाबागंज, आसपुर देवसरा व शिवगढ़ में चार मॉडल स्कूलों का निर्माण हो चुका है। इन सभी विद्यालयों में पढ़ाई हो रही है। मगर अंतू, पट्टी और रामपुर मॉडल स्कूलों का निर्माण करीब आठ वर्षों से अधर में लटका पड़ा है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उप्र राजकीय निर्माण निगम को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतू, पट्टी व रामपुर में निर्माण कार्य की शुरुआत में अनियमितता की शिकायत की गई। ग्रामीणों ने विरोध शुरू किया तो अधिकारियों ने जांच शुरू की। जांच में पोल खुलने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद निर्माण कार्य अटक गया। करीब सात साल बाद उप्र राजकीय निर्माण निगम की वाराणसी इकाई को निर्माण कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बताया जा रहा है कि संस्था द्वारा निर्माण कार्य जारी है, मगर हकीकत तो यह है कि निर्माण कार्य में अभी भी लापरवाही हो रही है।


अब तक किसी तरह की प्रगति नहीं देखी जा रही है। उधर, विभाग का दावा है कि अप्रैल माह में इन स्कूलों में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आरएन तिवारी ने बताया कि निर्माण कार्य नए सत्र के पहले पूरा करने के लिए निर्देशित किया है। कार्य जारी है। संभावना है कि नए सत्र में मॉडल स्कूलों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed