फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: people get aggressive after seeing lock in blood bank

प्रतापगढ़: ब्लड बैंक में ताला देख भड़के तीमारदार 

Thu, 04 Apr 2019 12:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
 बुधवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ताला लटकते देख तीमारदार आक्रोषित हो गए। ब्लड न मिलने से परेशान तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर दोपहर तीन बजे पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। जानकारी के बाद भी सीएमएस नहीं आए तो लोगों ने अस्पताल में लिखे टोल फ्री नंबर पर शिकायत की। 
विज्ञापन


ब्लड बैंक को 24 घंटे संचालित करने के लिए शासन ने जिला अस्पताल के सीएमएस को आदेश दिया है। बुधवार को बिना सूचना के कर्मचारी सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक ब्लड बैंक में ताला बंद कर गायब हो गए थे। जिला महिला अस्पताल में प्रसव पीड़िता और कुछ प्रसूताओं के तीमारदार ब्लड के लिए परेशान थे। खून के लिए लोग बार-बार ब्लड बैंक के चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन भी परेशान थे। दोपहर दो बजे के बाद भी ब्लड बैंक के गेट का ताला नहीं खुलने पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर जिला अस्पताल चौकी के सिपाही पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह लोगों को शांत कराया। बाद में टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लड के लिए यह लोग हुए परेशान
राजगढ़ निवासी विपिन, करनपुर निवासी लल्लू बाली, पृथ्वीगंज निवासी अनुराग, रोशन, अजय, कमला, सूर्यकली समेत 12 से अधिक लोग खून के लिए दिनभर ब्लड बैंक के चक्कर काटते रहे। इसमें से चार लोगों ने फोन पर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई है। 


ब्लड बैंक में नाम मात्र का खून बचा है। ब्लड देने वाले कम और बगैर रक्तदान किए इसे लेने के लिए ज्यादा लोग आ रहे हैं। ऐसे में दिक्कत हो रही है। ब्लड बैंक के कर्मचारी रक्तदान शिविर में गए थे। इसलिए ताला बंद था। 
योगेंद्र यति, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed