फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

शिवगढ़ ब्लॉक के बच्चों का शील्ड पर कब्जा

Sun, 07 Feb 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 07 Feb 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शिवगढ़ के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर शील्ड पर कब्जा कर लिया। शिवगढ़ ब्लाक की टीम को विजेता और मानधाता के बच्चों के साहसिक प्रदर्शन पर उपविजेता का पुरस्कार दिया गया। रविवार की शाम हुए रंगारंग समापन कार्यक्रम में गीत, एकांकी, नृत्य, व्यायाम प्रस्तुत कर बच्चों ने सभी का दिल जीत लिया। बीएसए माधवजी तिवारी ने विजेता और उपविजेता को शील्ड प्रदान किया।
विज्ञापन


शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन हुआ। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में एक सौ अंक हासिल करने वाली शिवगढ़ टीम को विजेता और 98 अंक पानी वाली मानधाता की टीम को उपविजेता का पुरस्कार प्रदान किया गया। जिले के 17 विकास खंडों के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के साथ ही कस्तूरबा आवासीय स्कूलों की बालिकाओं ने आकर्षक प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। समापन कार्यक्रम के  मुख्यअतिथि माधवजी तिवारी के मार्चपास्ट की सलामी के बाद प्रारंभ हुए कार्यक्रम में मानधाता के नन्हे बच्चों और कुंडा की बालिकाओं ने आकर्षक प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन


मानधाता के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्र के प्रहरी एकांकी प्रस्तुत कर देश की सीमा पर डटे जवानों की पीड़ा व्यक्त की। मंगरौरा कस्तूरबा की बालिकाओं ने गीत और नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक बालकृष्ण गौतम, सुशील सिंह, रमाकांत शुक्ल, विनय सिंह, रामकुमार सिंह, मंजू सिंह, प्रभाकर सिंह, सुरेश बहादुर सिंह, लालता प्रसाद उपाध्याय, शाहआलम, रीना सिंह, सौरभ पांडेय, प्रभाशंकर पांडेय, इंद्रसेन सिंह, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



समापन कार्यक्रम में ऐसा पहली बार देखने को मिला कि प्राइमरी और मिडिल स्कूल की प्रतियोगिता में कान्वेंट स्कूल की बालिकाओं ने मां सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आश्चर्य की बात तो यह रही, कि बालिकाएं कान्वेंट स्कूल का ड्रेस पहने हुई थीं। इसके बावजूद संचालक बालिकाओं को परिषदीय स्कूल का बताते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed