{"_id":"1ca948460bbaa0b534630ed54d3cac95","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-747","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षार्थियों की कॉपी पर लगी होगी फोटो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षार्थियों की कॉपी पर लगी होगी फोटो
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं नौ फरवरी से प्रारंभ हो रही है। इस वर्ष बोर्ड की कॉपी पर बच्चों का नाम और फोटो पहले से ही लगी होगी। बोर्ड के इस फैसले से केंद्र व्यस्थापकों की मुश्किलें बढ़ सकती है। आईसीएसई बोर्ड ने पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं में परीक्षार्थियों की फोटो और नाम प्रिंट करके भेजा है। बोर्ड के इस फैसले से जिस कापी पर परीक्षार्थियों की फोटो और नाम लिखा होगा, उसे वही कॉपी मिलेगी।
शहर के एकमात्र आईसीएसई बोर्ड के स्कूल प्रभात एकेडमी में बोर्ड से कापियों का बंडल पहुंचते ही प्रिंसिपल डॉ. प्रभात शर्मा देखकर दंग रह गए। हालांकि बोर्ड ने पहले ही यह घोषणा की थी कि इस वर्ष कापियों पर बच्चों की फोटो लगी होगी, मगर किसी को विश्वास नहीं हो रहा था। नौ फरवरी से प्रारंभ होने वाली परीक्षा 31 मार्च तक चलेगी। प्रिंसिपल डॉ. प्रभात शर्मा ने बताया नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है।