फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

प्रेमिका संग रहने वाले पति की थाने के सामने पिटाई

Sat, 06 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 06 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका संग रहने वाले पति को शनिवार को पट्टी कोतवाली गेट पर पत्नी ने जमकर धुना। पंचायत में तय रकम अदा करने में आनाकानी करने की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को तलब किया था। तभी गेट पर मारपीट शुरू हो गई। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सराय मधई गांव निवासी आरती पुत्री हीरालाल गुप्ता का विवाह चार वर्ष पूर्व रायपुर गांव निवासी संदीप संग हुआ था। एक वर्ष पूर्व संदीप की मौर्य नगर की एक किशोरी से आंख चार हुई। वह उसे लेकर भाग निकला। प्रेमिका संग जिंदगी बिताने व पत्नी का साथ छोड़ने की बात पर पंचायत में यह तय हुआ कि संदीप व उसके परिजन कन्या पक्ष को एक लाख चालीस हजार की रकम अदा करेंगे तब सहमति से दोनों अलग हो जायेंगे। काफी समय बीतने के बाद भी जब आरती को रकम न मिली और संदीप पैसा मांगने पर टालमटोल करने लगा तो उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन


 पुलिस ने शिकायत पर दोनों पक्ष के परिजनों को तलब किया था। संदीप अपने परिजनों संग कोतवाली आया इसी बीच आरती भी अपने भाइयों संग कोतवाली पहुंची। गेट पर संदीप को देखते ही आरती के धैर्य टूट गया और उसने संदीप की धुनाई शुरू कर दी। लोगों के बीच बचाव के बाद भी वह संदीप को पीटती रही। इस बीच सूचना पर पुलिस सड़क पर आ पहुंची और सभी को कोतवाली ले गई। विवाहिता को तो पुलिस ने वापस जाने दिया लेकिन दोनों पक्ष के चार लोग पुलिस हिरासत में है। पुलिस मामले का हल निकालने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed