फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

प्रशिक्षु शिक्षकों के 200 पदों के लिए काउंसलिंग आज से

Wed, 27 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 27 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों के  जिले में 200 पदों के लिए गुरुवार की सुबह दस बजे से डायट में काउंसलिंग होगी। प्रथम से पंचम चरण तक काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों में से अर्ह अभ्यर्थियों की 15 गुना सूची जारी की गई है।
विज्ञापन

जिले में प्रशिक्षु शिक्षकों के 500 पद रिक्त थे। सातवीं काउंसलिंग के बाद 300 पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं, जबकि लगभग 200 पद खाली पडे़ हैं। डायट प्रशासन ने प्रथम से पंचम चरण तक काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों में से अर्ह अभ्यर्थियों की 15 गुना सूची जारी की है।
विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों ने प्रथम से पंचम चरण तक काउंसलिंग नहीं कराई है। उन्हें कोई मौका नहीं दिया गया है। डायट में गुरुवार से होने वाली काउंसलिंग में कला वर्ग की सभी महिलाओं को बुलाया गया है, जबकि 29 जनवरी को महिला विज्ञान और विशेष आरक्षण की महिलाओं को बुलाया गया है। 30 जनवरी को समस्त पुरुष कला और 31 जनवरी को समस्त पुरुष विज्ञान और विशेष आरक्षण के अभ्यर्थियों को सुबह दस बजे बुलाया गया है। डायट प्रिंसिपल सुनीलदत्त ने बताया कि काउंसलिंग में आने वाले अभ्यर्थियों को मूल प्रमाणपत्र और एक सेट स्व प्रमाणित छाया प्रति लेकर आना आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed