फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

साकेत निरस्त होने पर स्टेशन पर यात्रियों ने काटा बवाल

Thu, 18 Jun 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 18 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद से मुंबई जाने वाली साकेत एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त हो जाने पर यात्रियों ने बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया। टिकट वापसी के लिए लोग काउंटर पर धक्कामुक्की करते रहे। बृहस्पतिवार को मुंबई से साकेत एक्सप्रेस यात्रियों को लेकर फैजाबाद गई थी। शाम को उसे वापस मुंबई जाना था, लेकिन तय समय के पहले ही स्टेशन पर यात्रियों को सूचना दी जाने लगी कि मुंबई जाने वाली साकेत एक्सप्रेस निरस्त हो गई है।
विज्ञापन


यह सुनते ही यात्री बवाल करने लगे। हंगामे की खबर मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ स्टेशन से लेकर टिकट काउंटर तक मुस्तैद हो गई। टिकट वापसी के लिए काउंटर पर यात्री मारामारी करते रहे। स्टेशन अधीक्षक केएन शर्मा ने बताया कि इटारसी में कंट्रोल रूम जलने के कारण यह समस्या पैदा हो गई है। मुंबई जाने के लिए केवल यही एक रूट है। लोग टिकट रिफंड के लिए धक्कामुक्की करते रहे। बेकाबू हो रहे यात्रियों को काबू में करने के लिए कई बार आरपीएफ व जीआरपी को लाठी भी पटकनी पड़ी। टिकट वापसी के लिए देर रात तक यात्रियों का जमघट काउंटर पर लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed