फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

तीसरे चरण के लिए आज से शुरू होगी चुनावी जंग

Fri, 20 Nov 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 20 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
प्रतापगढ़। जिले में तीसरे चरण का मतदान सांगीपुर, रामपुर संग्रामगढ़, लालगंज, लक्ष्मणपुर में पांच दिसंबर को होगा। इसके लिए आज से चुनावी जंग प्रारंभ होगी। चारों ब्लाकों में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन होगा।
विज्ञापन

जिले में तीसरे चरण का मतदान चार विकास खंडों में पांच दिसंबर को होगा।

 इन चारों ब्लाकों सांगीपुर, रामपुर संग्रामगढ़, लालगंज, लक्ष्मणपुर में आज और सोमवार को नामांकन होगा। रविवार को अवकाश होने के कारण नामांकन कार्य स्थगित रहेगा। तीसरे चरण में ग्राम प्रधान के 272 और ग्राम पंचायत सदस्य के 3292 पद सृजित हैं। सांगीपुर में ग्राम प्रधान के 75 और ग्राम पंचायत सदस्य के 953, रामपुर संग्रामगढ़ में प्रधान पद के 67 और ग्राम पंचायत सदस्य के 841, लालगंज में प्रधान पद के  63 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 669, लक्ष्मणपुर में ग्राम प्रधान के 67 और ग्राम पंचायत सदस्य के 829 पदों के लिए शनिवार से चुनावी जंग शुरू होगी।
विज्ञापन


ब्लाक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होने वाले नामांकन में प्रत्याशी अपनी दावेदारी ठोकेंगे। 24 और 25 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 27 नवंबर को नाम वापसी के साथ ही चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में पांच ब्लाकों में प्रधान पद के 365 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 4501 पदों के लिए पर्चा भरने वाले प्रत्याशियों को शुक्रवार की शाम चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया। शाम करीब चार बजे चुनाव चिह्न के रूप में कन्नी, कार, किताब, कैरमबोर्ड, कोट  पाते ही प्रत्याशी प्रिंटिंग प्रेस की ओर भाग निकले। चुनाव प्रचार के लिए समय कम होने के कारण प्रत्याशियों में चुनाव चिह्न लेकर जनता के बीच पहुंचने की होड़ लगी रही।

जिले के पट्टी, आसपुर देवसरा, गौरा, शिवगढ़ और बेलखरनाथधाम ब्लाकों में पहले चरण का चुनाव 28 नवंबर को होगा। पहले चरण के  चुनाव में पट्टी ब्लाक  में प्रधान के 62 और ग्राम पंचायत सदस्य के 748 पद, आसपुर देवसरा में प्रधान के 84 और ग्राम पंचायत सदस्य के 1014 पद, गौरा में प्रधान के 69 और ग्राम पंचायत सदस्य के 887 पद, शिवगढ़ में प्रधान के 72 और ग्राम पंचायत सदस्य के 896 और बेलखरनाथधाम में प्रधान के 78 और ग्राम पंचायत सदस्य के 956 पदों के लिए चुनाव होगा।


शुक्रवार को सुबह आठ बजे से तीन बजे के बीच नाम वापस लेने का समय निर्धारित किया गया था। तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न का आवंटन किया गया। मतपत्र में पहला अनाज ओसाता हुआ किसान, इमली, कन्नी, कार, किताब, कैमरा, कैरमबोर्ड और कोट सहित अनेक चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। चुनाव चिह्न पाते ही प्रत्याशी पंफलेट और बैनर बनवाने के लिए प्रिंटिंग प्रेस की ओर भाग निकले। अधिकांश प्रत्याशियों ने बाजार में छपे हुए पंफलेट भी खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed