फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

दो दिवसीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता संपन्न

Fri, 20 Nov 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 20 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
प्रतापगढ़। दो दिवसीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को जीआईसी में हुआ। इस दौरान विभिन्न विद्यालय की टीमों द्वारा प्रदर्शन किया गया। जिसमें कई तरह की प्रतियोगिता आयोजित र्हुइं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीआईओएस शिवकुमार ओझा ने कहा कि देश में स्काउट गाइड के प्रचार प्रसार की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र तभी प्रगति कर सकता है, जब उस देश में स्वस्थ नागरिक व शिक्षा हो। बताया कि स्काउट गाइड से अच्छी शिक्षा, संस्कार व देश सेवा की भावना छात्र-छात्राओं में जन्म लेती है।  जिला मुख्यायुक्त डॉ. निशाकांत ओझा ने कहा कि गैर शैक्षणिक क्रियाकलापों से शिक्षा में व्यापक स्तर पर सहयोग की भावना उत्पन्न होती है। साथ ही देश के प्रति समर्पण की भावना भी जन्म लेती है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने टेंट पिचिंग, टावर, बुकक्राफ्ट, झांकी आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज बहुता की टीम अव्वल रही। जबकि तुलसी इंटर कालेज जमेठी, केपी कालेज, मथुरा इंटर कालेज, वीआरबीएस इंटर कालेज कोड़रा मादूपुर, जीजीआईसी की टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला आयुक्त स्काउट गाइड प्रमोद तिवारी, प्रभात तिवारी, सुधांशु शुक्ला, धर्मराज सिंह, सुरेश शर्मा, विजय तिवारी, अवधेश विश्वकर्मा, सुमन सिंह, संजीव शर्मा, अशोक तिवारी, अखिलेश प्रजापति, रामअधार यादव, प्रभाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed