फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

कब्र में ‘जिंदा’ हो उठा नवजात

Fri, 20 Nov 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 20 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
पट्टी/पृथ्वीगंज बाजार। डाक्टरों की लापरवाही के चलते मासूम को जिंदा दफनाया जा रहा था। सप्ताह भर पूर्व जन्म लेने वाले नवजात को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे दफनाने चले गए। कब्र भी खोद ली गई। इस दौरान अचानक नवजात के शरीर में हलचल देखकर परिजनों को शक हुआ। कफन हटाकर देखा तो उसकी पलकें झपक रही थीं। इस पर उसे तत्काल कब्र से निकालकर घर ले आया गया। डाक्टरों ने चेकअप के बाद उसे स्वस्थ बताया।
विज्ञापन


क्षेत्र के सराय मधई गांव निवासी अशोक पाल की पुत्री ऊषा का विवाह बीते वर्ष संजय पुत्र जोखन निवासी सलाहपुर थाना कादीपुर सुलतानपुर के साथ हुआ था। गर्भवती होने पर वह मायके आ गई थी। सात दिन पूर्व उसने बेटे को जन्म दिया। बीते बुधवार की दोपहर अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और उसकी आंखें पलट र्गइं। हृदय गति भी रुकने लगी थी। जिस पर परिजन उसे दोपहर में सीएचसी लेकर आए।
विज्ञापन


 परिजनों की मानें तो यहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार इसके बाद भी दो डॉक्टरों को मासूम को दिखाया था। सभी ने उसे मृत बताया। इसके बाद दाउदपुर झील के समीप कब्र खुदवाई गई। शाम को लोग उसे दफनाने ले गए। कब्र में अचानक उसके हिलने पर लोग दंग रह गए। कपड़ा खोलकर देखा तो उसकी पलकें खुली हुई थीं। इस पर लोग उसे घर ले आए। बच्चे के नाना अशोक पाल व मां ने पूछने पर बताया कि तीन डाक्टरों के मृत बताने पर वह उसे दफनाने लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. महेन्द्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दिल की धड़कन न मिलने व सांसों के बंद होने पर ही मृत घोषित किया जाता है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. राकेश ने कहा कि उन्होंने उसे मृत घोषित नहीं किया था, बल्कि दिल की धड़कन न मिलने पर उसे रेफर कर कार्डियोलाजी की जांच कराने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed