{"_id":"b2aa704bddce1f070dfafca365446d9d","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-373","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारियों को देखने का नजरिया आदरपूर्ण होना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारियों को देखने का नजरिया आदरपूर्ण होना चाहिए
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जन्म दिवस गुरुवार को नारी शक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रानीगंज तहसील इकाई ने साईं बालिका इंटर कॉलेज लच्छीपुर में नारी सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज में नारियों को सशक्त किए बिना राष्ट्र का संपूर्ण विकास असंभव है।
समाज में नारियों को देखने के नजरिया आदरपूर्ण होना चाहिए। जिस प्रकार रानी लक्ष्मीबाई का राष्ट्र की आजादी की लड़ाई में वीरतापूर्ण योगदान रहा, उसी प्रकार वर्तमान में नारियों को उनसे प्रेरणा लेकर महाशक्ति भारत बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। संगोष्ठी में आरएसएस जिला कार्यकारिणी सदस्य कृष्णकांत मिश्र, संदीप पांडेय, दुर्गेश ओझा और प्रधानाचार्य नवीन त्रिपाठी आदि रहे।