फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

दूसरे चरण के लिए 1996 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Fri, 20 Nov 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 20 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
प्रतापगढ़। दूसरे चरण के चुनाव के लिए जिले के चार ब्लाकों में प्रधान पद के 319 पदों के लिए गुरुवार को 1996 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इस चरण के लिए शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। इसके साथ ग्राम पंचायत सदस्य पद के 3997 पदों के लिए भी नामांकन चल रहा है। खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से इन पदों के लिए नामांकन करने वालों की संख्या नहीं जारी हो सकी थी। समाचार लिखे जाने तक मंगरौरा, संडवा चंद्रिका में नामांकन का दौर जारी था। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण ब्लाकों में प्रत्याशियों की अधिक भीड़ होनेे की संभावना है।
विज्ञापन


जिले के सदर, संडवा चंद्रिका, मानधाता और मंगरौरा ब्लाकों में दूसरे चरण का मतदान एक दिसंबर को होगा। गुरुवार को चारों ब्लाकों में नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की भारी भीड़ रही। प्रधान पद के लिए सदर में 80, संडवा चंद्रिका 70, मानधाता 101 और मंगरौरा विकास खंड में 68 पद सृजित है। ब्लाकों में न्याय पंचायतों के स्तर पर काउंटर बनाकर पर्चा दाखिले की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


दूसरे चरण में 319 ग्राम प्रधानों और 3997 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव एक दिसंबर को होगा। नामांकन के पहले दिन, पर्चा खरीदने, नोड्यूज बनवाने और चालान जमा करने के लिए प्रत्याशियों को पसीना बहाना पड़ा। मानधाता और मंगरौरा ब्लाक में गांव से आने वाले प्रत्याशियों का शोषण किया गया। पहले दिन प्रधान पद के लिए सदर ब्लाक में 450, मानधाता में 507, संडवा चंद्रिका में 513 और मंगरौरा ब्लाक में समाचार लिखे जाने तक 526 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक नहीं करेंगे चुनाव का बहिष्कार
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दीनानाथ पांडेय ने बताया कि शिक्षक त्रिस्तरीय चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि डीएम से वार्ता हुई है कि बीमार, अक्षम शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में नहीं लगेगी।

 सदर विकास खंड में प्रत्याशियों से नोड्यूज के नाम पर खूब वसूली हुई। क्षेत्र पंचायत समिति का नोड्यूज तीन सौ रुपये और ग्राम पंचायत का दो सौ रुपये में दिया गया। बगैर रसीद होने वाली इस वसूली के खिलाफ कुछ लोगों ने आवाज भी उठाई, मगर कोई भी अफसर सुनने को तैयार नहीं हुआ।

सदर विकास खंड में गुरुवार को नामांकन करने वाले ग्राम प्रधान और सदस्य पद के प्रत्याशियों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (नोड्यूज) के लिए खूब वसूली हुई। बीडीओ का प्रभार के देख रहे पीडी आरोपों से बचने के लिए ब्लाक ही नहीं आए। अपने मातहतों को खुली छूट देकर खूब वसूली की। प्रत्याशियों से क्षेत्र पंचायत के नोड्यूज के लिए तीन सौ और ग्राम पंचायत के लिए दो सौ रुपये वसूले जा रहे थे। प्रधान पद के कुछ प्रत्याशियों ने इसका विरोध किया तो उन्हें चुपके से बगैर शुल्क लिए ही दे दिया गया।

सदर ब्लाक में नामांकन के पूरे समय आरओ और प्रभारी बीडीओ गायब रहे। इसके चलते कर्मचारी पूरी तरह मनमानी करते रहे। नामांकन का समय सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक था। मगर प्रवेश द्वार को साढे़ तीन बजे ही बंद कर दिया। इससे प्रत्याशियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार देख रहे पीडी एसपी सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। गेट बंद होने की बाबत जांच कराने को कहा है।

 विकास खंड में प्रधान पद व ग्राम सभा सदस्यों के लिए प्रत्याशियों के किए गए नामांकन की जांच पूरी हो गई। प्रधान पद के सभी नामांकन वैध घोषित किए गए हैं। इस तरह अब सभी 564 प्रत्याशियों को अपनी किस्मत चुनाव मैदान में आजमानी होगी। जबकि ग्राम सभा सदस्य के आठ पर्चे निरस्त किए गए। इन निरस्त किए गए नामांकन के पीछे आरक्षित सीटों पर नामांकन किया जाना था। ग्राम सभा सदस्य के लिए किए गए 519 नामांकन में आठ निरस्त किए गए। जबकि 474 ग्राम सभा सदस्य निर्विरोध घोषित किए गए है।


बाकी बचे 37 सदस्यों की किस्मत का फैसला चुनाव में मतदान के जरिए होगा। मेहंदिया में सबसे ज्यादा तीन पर्चे अवैध घोषित किए गए, जबकि सौराई, सलाहपुर, पट्टी ग्रामीण, कुकुआर, वीरापुर खुर्द में एक-एक नामांकन महिला की जगह पुरुष तथा आरक्षण में सामान्य वर्ग के लोगों के नामांकन करने के कारण निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed