फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

युवाओं को झटका, दूटा दरोगा बनने का सपना

Sat, 10 Oct 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 10 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
पुलिस भर्ती बोर्ड के निर्णय से जिले के सैकड़ों युवाओं को तगड़ा झटका लगा है। उनके दरोगा बनने के सपने पर पानी फिर गया है। दरअसल, बोर्ड ने इस बार आवेदन के लिए जो शर्त रखी है उसके मुताबिक स्नातक में 50 प्र्र्र्र्रतिशत और उससे अधिक अंक पाने वाले ही दरोगा के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं कोचिंग संस्थानों को भी झटका लगा है। कोचिंग संचालकों ने दरोगा भर्ती की तैयारी कराने का दावा करते हुए बड़े-बड़े बैनर-पोस्टर टांग रखे थे। 
विज्ञापन


पुलिस भर्ती बोर्ड ने एसआई के 2064 पदों के लिए आवेदन मांगा था। जिले में सैकड़ों युवा इसकी तैयारी में लगे थे, लेकिन अर्हता में पचास फीसदी नंबर स्नातक में होने की बाध्यता से ज्यादातर का सपना टूट गया है। तमाम युवाओं के स्नातक में पचास फीसदी अंक नहीं हैं। ऐसे में वे दरोगा भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। कई लोग तो कोचिंग संस्थानों में प्रवेश लेकर तैयारी में जुटे थे। साथ ही पसीना बहाकर शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


एक तरफ जहां बोर्ड की शर्तें देख कम नंबर वाले अभ्यर्थी के चेहरे मायूस हैं, वहीं अर्हता पूरी करने वाले अभ्यर्थी भी परेशान हो गए हैं। दरअसल, बोर्ड ने फार्म सितंबर निकाला। फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर थी। बाद में आवेदन करने की तिथि 1 अक्तूबर से कर दी गई। जब अभ्यर्थी साइबर कैफे आवेदन करने पहुंचे तो पता चला कि अब 15 अक्तूबर से आवेदन लिया जाएगा। ऐसे में आवेदन की तिथि बार बार बदलने से अभ्यर्थी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed