{"_id":"688c98ec30743dae190d80b5","slug":"pratapgarh-news-bloody-conflict-over-money-transaction-many-people-injured-in-attack-with-sharp-weapons-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News : पैसे के लेनदेन को लेकर खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमले में कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News : पैसे के लेनदेन को लेकर खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमले में कई लोग घायल
Fri, 01 Aug 2025 04:07 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 01 Aug 2025 04:07 PM IST
सार
बाघराय थाना क्षेत्र के देवरपट्टी गांव में पुरानी रंजिश और पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। गांव के कुछ लोगों ने लाठी, डंडे, रॉड और धारदार हथियारों से लैस होकर एक परिवार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में मारपीट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
बाघराय थाना क्षेत्र के देवरपट्टी गांव में पुरानी रंजिश और पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। गांव के कुछ लोगों ने लाठी, डंडे, रॉड और धारदार हथियारों से लैस होकर एक परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तर कर लिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को देवरपट्टी निवासी वरुण उर्फ राजू साहू पुत्र स्व. अयोध्या प्रसाद निवासी ने पुलिस को सूचना दी कि बीतीरात उसके भाई राजेश साहू पर पूर्व विवाद और रंजिश के चलते गांव के ही व्यक्तियों ने लोहे की रॉड, धारदार हथियार, लाठी, डंडों से लैस होकर जानलेवा हमला किया गया। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए वादी के भांजे शैलेंद्र साहू पुत्र स्व. मदन लाल साहू को भी पीटा गया। हमलावर राजेश साहू को मरा समझकर भाग निकले। हमले में राजेश व शैलेंद्र को भी गंभीर चोटे आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों शुभम मौर्या पुत्र शिव शंकर मौर्या, धीरेंद्र सिंह पुत्र दुर्योधन सिंह और धर्मेंद्र सिंह पुत्र दुर्योधन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता ने बताया कि थाना बाघराय क्षेत्र के देवरपट्टी में हुए जानलेवा हमले की घटना को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की गई। नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है। घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। घायल व्यक्तियों का समुचित उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन