फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh, Chitrakoot and Prayagraj won the matchesPratapgarh, Chitrakoot and Prayagraj won the matches

Pratapgarh News: प्रतापगढ़, चित्रकूट और प्रयागराज ने जीते मुकाबले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh, Chitrakoot and Prayagraj won the matchesPratapgarh, Chitrakoot and Prayagraj won the matches
पवन कुशवाहा।
पुलिस लाइन में शुक्रवार को दूसरे दिन शुक्रवार को 26वीं अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन मैच खेले गए। प्रतापगढ़, चित्रकूट व प्रयागराज ने अपने-अपने मुकाबले में जीत हासिल की है।
विज्ञापन

पहला मैच प्रतापगढ़ और फतेहपुर के बीच हुआ। टॉस जीतकर प्रतापगढ़ ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 252 रन बनाए। नागेंद्र यादव ने 110 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं, अरविंद ने 56 रनों का योगदान दिया। फतेहपुर के धनंजय ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

जवाब में फतेहपुर की टीम 19.1 ओवर में 126 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रतापगढ़ के अनुभव ने पांच विकेट हासिल किए। अनुभव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरा मैच चित्रकूट और हमीरपुर के बीच खेला गया। चित्रकूट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 184 रन बनाए। टीम की ओर से विनोद ने 33 रन, सचिन ने 28 रन व अतुल ने 30 रन बनाए। हमीरपुर के अतुल ने तीन विकेट, रामचंद्र ने दो विकेट व शिवेंद्र ने एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए हमीरपुर टीम निर्धारित ओवरों में 149 रन ही बना पाई। टीम के अतुल 25 रन व हेमंत ने 37 रनों की पारी खेली। चित्रकूट की ओर से कमलेश ने दो विकेट झटके। कमलेश प्लेयर ऑफ द मैच बने।
प्रयागराज व कौशाम्बी के हुए मैच में प्रयागराज ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 197 रन बनाए। प्रयागराज के रणवीर व अनुराग ने अर्द्धशतकीय पारी खेली। कौशाम्बी के सचिन, अभिषेक और अतुल ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कौशाम्बी निर्धारित ओवरों में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। प्रयागराज की ओर से पीटीआई मनोज एवं शाह आलम ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। अनुराग को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर कोच मोहम्मद शफीक मौजूद रहे। बताया गया कि प्रतियोगिता का समापन नौ नवंबर को होगा।


------
बोले खिलाड़ी
अभी तक 15 से अधिक मैच खेले गए हैं। दो बार प्रतापगढ़ टीम विजेता बनी है। मैं उस टीम का हिस्सा रहा हूं। हम खिताब भी जीतेंगे।
आशीष कुमार, मुख्य आरक्षी प्रतापगढ़

.............

बांदा की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहा हूं। नौकरी में आने के पहले व बाद में भी क्रिकेट से मोह कम न हुआ। एक बार विजेता बन चुके हैं। प्रतापगढ़ ने पहले मैच में प्रयागराज को हराया है।
पवन कुशवाहा, आरक्षी बांदा
...........

अंतरजनपदीय क्रिकेट मैच पहली बार प्रतापगढ़ में खेलने का मौका मिला है। इसके अलावा जनपद में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में खेलता रहा हूं।
वली मोहम्मद, आरक्षी चित्रकूट
.................


प्रयागराज जोन के अंतरजनपदीय मैच में खिलाड़ी पुलिसकर्मियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। मैं तीन मैच खेल चुका हैं।
अतुल कुमार ओझा, आरक्षी हमीरपुर

पवन कुशवाहा।

पवन कुशवाहा।

पवन कुशवाहा।

पवन कुशवाहा।

पवन कुशवाहा।

पवन कुशवाहा।

पवन कुशवाहा।

पवन कुशवाहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed