फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Ban will continue on opening of theaters and parks in the district

प्रतापगढ़: जिले के सिनेमाघरों और पार्कों के खुलने पर जारी रहेगी पाबंदी

Tue, 01 Sep 2020 10:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Ban will continue on opening of theaters and parks in the district
डीएम डॉ. रुपेश कुमार ने अनलॉक-4 की गाइड लाइन जारी कर 30 सितंबर तक जिले के सिनेमाहाल और पार्कों के खुलने पर रोक लगा दी है। उन्होंने जिले के स्कूल-कालेजों और कोचिंग संस्थानों को 30 सितंबर तक बंद रखने को कहा है। 21 सितंबर के बाद नवीं क्लास से ऊपर के बच्चे अभिभावकों की लिखित सहमति पत्र लेकर कॉलेज जा सकते हैं।
विज्ञापन

अनलॉक-4 को लेकर यूपी सरकार की ओर से जारी प्रतिबंधों को जिले में लागू करने के लिए डीएम ने सभी एसडीएम को पत्र लिखा है। डीएम ने कहा है कि कौशल विकास मिशन और आईटीआई के प्रशिक्षणार्थी कुछ शर्तों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। 20 सितंबर तक शादी-विवाह में 30 और अंतिम संस्कार में 20 लोग शामिल होंगे। जबकि 21 सितंबर से अधिकतम सौ व्यक्तियों के शामिल होने की छूट होगी। डीएम ने कहा है कि कंटेनमेंट जोन में पूर्व की तरह प्रतिबंध बहाल रहेंगे। कंटेनमेंट जोन से बाहर रहने वालों के लिए यह आदेश लागू होगा।
विज्ञापन

30 सितंबर तक बढ़ी निषेधाज्ञा
एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जिले में 30 सितंबर तक धारा 144 बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि धारा 144 के लागू होने से एक साथ पांच लोग एक स्थान पर एकत्रित नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed