फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: A young man who went to watch a cricket match was attacked, one was killed in firing

प्रतापगढ: क्रिकेट मैच देखने गए युवक पर हमला, फायरिंग में एक को लगे छर्रे

Fri, 28 Aug 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: A young man who went to watch a cricket match was attacked, one was killed in firing
नगर कोतवाली के कटरा इंद्र कुंवर में दो पक्षों में मारपीट में घायल युवक का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : PRATAPGARH
पुरानी रंजिश को लेकर क्रिकेट मैच देखने पहुंचे युवक पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। बीच-बचाव के दौरान हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जिससे एक व्यक्ति को छर्रे लगे। इसके अलावा मारपीट में दो अन्य लोग भी घायल हो गए। फायरिंग के बाद मैच में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। घटना के बाद गांव में तनाव है।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के बसौली निवासी तारिफ हुसैन (22) पुत्र लतीफ का एक सप्ताह पूर्व बेनीपुर के कुछ लड़कों से विवाद हुआ था। गुरुवार दोपहर बेनीपुर में लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान तारिफ भी अपने पांच साथियों के साथ वहां पहुंच गया।
विज्ञापन

उसे देखते ही मैच खेल रहे कुछ लड़कों ने हमला बोल दिया। बैट व स्टंप से उसे पीटने लगे। तारिफ के साथियों ने बीचबचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन पर भी हमला बोल दिया। मारपीट में सादिक अली (30), फतेह मोहम्मद (40) और तारिफ के पिता को चोटें आईं। मारपीट के दौरान ही कुछ लोग फायरिंग करने लगे। जिससे भगदड़ मच गई। फायरिंग के दौरान लतीफ के हाथ में छर्रे लग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहरीले जंतु के काटने से किशोरी की मौत
जहरीले जंतु के काटने से एक किशोरी की मौत हो गई। जिससे परिजन बिलखते रहे। कोहड़ौर के कटारी निवासी घनश्याम यादव की बेटी रिंसी यादव (14) मंगलवार को अपनी मां के साथ धान के खेत में खाद डालने गई थी। जहां रिंसी के पैर में जहरीले जंतु ने काट लिया। उसकी चीख सुनकर मां दौड़ी। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान बुधवार की रात उसकी मौत हो गई।
मुखबिरी की शंका में चले लाठी-डंडे, आठ लोग घायल
हत्यारोपियों की मुखबिरी करने की आशंका में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमे आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। नगर कोतवाली के कटराइंद्रकुंवर निवासी अजीतलाल व ओमप्रकाश के बीच विवाद चल रहा था। ओमप्रकाश के पिता रामगरीब की दो साल पहले हत्या हो गई थी। उसे इस बात की आशंका थी कि अजीतलाल पक्ष के लोग उसके पिता के हत्यारों तक उसकी बातें पहुंचाया करते हैं। इसी बात को लेकर गुरुवार दोपहर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से रामभवन (24), हजारीलाल (30), अजीतलाल (20) पुत्र मल्हूराम व मंजू (34) पत्नी प्यारेलाल और दूसरे पक्ष से ओमप्रकाश (40), पंकज (23), प्रदीप (30) व अनीता (27) घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस से शिकायत करने पर हमलावरों ने पीटा
मारपीट की शिकायत पुलिस से करने से नाराज हमलावरों ने पीड़ित की फिर पिटाई कर दी। कंधई थाना क्षेत्र के चकमुबारकपुर निवासी मुजीब व सलमान को रंजिश में पड़ोसियों ने 23 अगस्त को पीटा था। जिसकी पुलिस से शिकायत की गई थी। बुधवार को कचहरी से मुजीब अपने बेटे सलमान के साथ घर लौट रहे थे। घर से पहले ही हमलावरों ने पिता-पुत्र को रोक कर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए दोनों अनवर के घर में घुस गए। वहां भी घुसकर हमला किया। अनवर के घर की महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ भी अभद्रता की। गांव के लोगों के दौड़ने पर आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed