फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Health workers staged a protest wearing black armbands to demand equal pay.

Pratapgarh News: समान वेतन की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Health workers staged a protest wearing black armbands to demand equal pay.
अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते स्वास्थ्यकर्मी। सोशल मीडिया
जिलेभर के अस्पतालों में मंगलवार को दूसरे दिन भी नियमित चिकित्सकों से लेकर संविदा कर्मियों तक ने काली पट्टी बांधकर काम किया। समान कार्य-समान वेतन, नियमितीकरण और भत्तों की मांग को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में कार्यरत संविदा एनएचएम चिकित्सकों और कर्मचारियों ने कहा कि इस महंगाई में कम मानदेय से परिवार चलाना मुश्किल है। सरकार महंगाई भत्ता और मकान भत्ता लागू करे। मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में डॉ. राकेश पांडेय, अरब कुमार, विजय बरनवाल, उदय मौर्य, सीएम शुक्ल, नीतू सिंह, वंदना सिंह, गरिमा त्रिपाठी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वहीं, उप्र एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ ने 10 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन का एलान किया है। संगठन ने कहा कि 15 अक्तूबर को सभी कर्मी ईको गार्डन लखनऊ में जुटेंगे। मांगों में 19 फरवरी 2026 के शासनादेश के तहत नियमितीकरण, जॉब सुरक्षा, 20 प्रतिशत अतिरिक्त मानदेय, 30 लाख का ग्रुप इंश्योरेंस शामिल है। इस दौरान अजय मोदनवाल, राहुल, सरोज शुक्ला, नीरज यादव, विवेक, राकेश ने हाथ में काली पट्टी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आशाओं ने मांगा 25 हजार मानदेय
अजीतनगर पीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं ने 25 हजार रुपये मानदेय और नियमितीकरण, रिटायरमेंट पर 10 लाख और पेंशन की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष सुमन मिश्रा, आशा सिंह, चंदा यादव, नीलम, प्रियंका, जयंती गुप्ता, अफसाना बानो, नसीर बानो सहित 17 आशाएं मौजूद रहीं। उधर, प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. राजीव त्रिपाठी और सचिव डॉ. दिनेश सिंह के आह्वान पर जिले भर के पीएमएस चिकित्सकों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर नियमावली-2020 में संशोधन और विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती की मांग को लेकर विरोध जताया।

अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते स्वास्थ्यकर्मी। सोशल मीडिया

अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते स्वास्थ्यकर्मी। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed