फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Roadways buses did not run on the Phulpur route; passengers inconvenienced.

Pratapgarh News: फूलपुर मार्ग पर नहीं चलीं रोडवेज बसें, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses did not run on the Phulpur route; passengers inconvenienced.
गौरी शंकर
जिला मुख्यालय से पड़ोसी जनपद प्रयागराज के फूलपुर तहसील के लिए निगम की एक भी बस सेवा नहीं है। इस कारण रोजाना लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर सैकड़ों गांव पड़ते हैं। एआरएम के प्रयास के बाद भी बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है और उन्हें मजबूरन निजी वाहनों से सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद होने के कारण दोनों जिलों के बीच लोगों का रोजाना आवागमन लगा रहता है। छात्र, नौकरी पेशा और व्यापारी गाजीबाग, थरिया, दमदम, कनाईपुर के रास्ते आते-जाते हैं। बावजूद इसके परिवहन निगम के अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। एआरएम सत्य प्रकाश यादव ने आरएम को पत्र लिखकर प्रतापगढ़ से फूलपुर तक एक रोडवेज बस के संचालन की मांग की थी, लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन


यात्री बोले
रोजाना फूलपुर कॉलेज जाना पड़ता है, बस न होने से टेंपो बदल-बदल कर जाना पड़ता है, किराया भी ज्यादा लगता है और समय भी बर्बाद होता है।
विपिन पटेल, मसौली

--

निजी वाहन वाले मनमाना किराया वसूलते हैं, भीड़ भी बहुत होती है, सरकार को जल्द बस चलानी चाहिए।
गौरी शंकर, पटहटिया कला

वर्जन--
फूलपुर मार्ग पर यात्रियों की मांग को देखते हुए आरएम को प्रस्ताव भेजा गया है। अनुमति मिलते ही एक बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। - सत्य प्रकाश यादव, एआरएम

गौरी शंकर

गौरी शंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article