फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Protest by angry SP workers over the detention of Akhilesh Yadav.

Pratapgarh News: अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर आक्रोशित सपाइयों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Protest by angry SP workers over the detention of Akhilesh Yadav.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अ​खिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आंबेडकर चौराहे पर धरना प्रदर्शन
दिल्ली में चुनाव आयोग पर धांधली के आरोप में समाजवादी पार्टी के सांसदों के साथ मार्च के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत ले लिया गया। मंगलवार को जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन

पदाधिकारियों के साथ एकत्रित होकर अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया। चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस की टीम चौराहे पर पहुंची। पूर्व सीएम के पुलिस हिरासत से छोड़े जाने की सूचना के बाद पदाधिकारियों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजकुमार पाल ने कहा कि भाजपा सरकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आंदोलन का क्रम जारी रहेगा। जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने कहा कि बुधवार सुबह 11 बजे चुनाव आयोग के खिलाफ पैदल मार्च पार्टी कार्यालय से निकाला जाएगा। अंबेडकर चौराहा पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर महिला सभा अध्यक्ष शांति सिंह, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मनीष पाल, ज्योत्सना सिंह, बीएल वर्मा, वकार अहमद, निसार अहमद, शांतुन सिंह, अभिषेक तिवारी, भइयाराम पटेल, तबारक हुसैन, रामबहादुर पटेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed