फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgad: There was a stir over the news of the gang rape of the married woman

विवाहिता से गैंगरेप की खबर पर मचा हड़कंप

Sun, 23 Aug 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pratapgad: There was a stir over the news of the gang rape of the married woman
बोलेरो से ले जाकर विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फतनपुर व रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान दोनों थानेदार घटनास्थल के सीमा को लेकर भिड़ गए।
विज्ञापन

सीओ रानीगंज के पहुंचने पर विवाद का पटाक्षेप हो सका। छानबीन के दौरान ही घटना की साजिश का आडियो सामने आ गया। जिसके बाद पुलिस शांत होकर लौट आई। पीड़िता की ओर से भी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। रामापुर बाजार के एक आरोपी के परिजन कुछ दिनों पहले ही दुष्कर्म के मामले में जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के भुजैनी में एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौकेे पर पहुंचकर छानबीन करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल रानीगंज व फतनपुर थाने की सीमा पर था। इसलिए दोनों थाने की पुलिस घटनास्थल एक दूसरे के क्षेत्र में बता रही थी। सूचना पर सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी पहुंच गए। उन्होंने दोनों थानेदारों को शांत कराया। बाद में घटनास्थल फतनपुर थाना क्षेत्र में निकला। विवाहिता का आरोप था कि उसे बोलेरो सवार छह लोग झांसा देकर भुजैनी लाए और उसे जबरन घसीटकर झाड़ियों की ओर ले गए।
वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटनास्थल पर ऐसा कुछ भी नहीं मिला। पूछताछ के दौरान ही विवाहिता के मोबाइल से एक आडियो मिला। जिसमे घटना की साजिश को लेकर कुछ बातचीत के अंश थे। विवाहिता रामापुर के जिस युवक पर आरोप लगा रही थी, उसके परिवार के दो सदस्य अभी कुछ दिनों पहले ही जेल जा चुके थे। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि विवाहिता ने तहरीर नहीं दी। जांच में मामला फर्जी निकला है।

मोहन भागवत की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले पर मुकदमा दर्ज
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक आईडी पर पोस्ट करने ब्राह्मण युवजन सभा के नेता के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरएसएस कार्यकर्ता महेश गुप्ता ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। देर शाम सूरज सोमवंशी ने भी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। महेश की तहरीर पर पुलिस ने फेसबुक आईडी पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले ब्राम्हण युवजन सभा के पदाधिकारी श्रीजन त्रिपाठी उर्फ शशिधर त्रिपाठी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसे लेकर भाजपा व आरएसएस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। लोगों ने ऐसे लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed