फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   power corporation news

अब बड़े बकायेदारों पर बिजली विभाग कसेगा शिकंजा

Wed, 16 Mar 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 16 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
power corporation news
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : LOGO
जिन्होेंने घरेलू और व्यवसायिक कनेक्शन लिया है और  बिजली का 1 लाख से अधिक का बिल बकाया है उनके खिलाफ बिजली विभाग शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। बकाएदारों ने 15 अप्रैल तक भुगतान नहीं किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा वसूली में फिसड्डी अधिकारियों की भी गर्दन नपेगी। जिले में घरेलू और व्यवसायिक कनेक्शन के करीब डेढ़ हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके ऊपर बिजली का 1 से 25 लाख तक का बिल बकाया है । वसूली को लेकर आला अफसर भी सख्त नजर आ रहे हैं। चेयरमैन ने चेतावनी दी है कि अगर 15 अप्रैल तक बकाएदारों की शत-प्रतिशत वसूली नहीं हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


चेयरमैन का फरमान आने के बाद कुर्सी बचाने के लिए अधिकारियों ने 1 से 25 लाख के बकाएदारों की लिस्ट तैयार की है। अब इनसे वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दोनों खंडों को मिलाकर करीब डेढ़ हजार बकाएदारों से वसूली का लक्ष्य है। एक्सईएन द्वितीय ओपी मिश्रा ने बताया कि वसूली अभियान शुरू कर दिया गया है। कुछ लोगों से करीब दो करोड़ की वसूली भी की गई है। 15 अप्रैल के बाद वसूली की समीक्षा चेयरमैन स्तर से होगी। जो अधिकारी वसूली में फिसड्डी होंगे उनके खिलाफ अध्यक्ष के स्तर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed