फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Potholes only potholes: existence of road built 23 years ago in danger

गड्ढे ही गड्ढे: खतरे में 23 वर्ष पहले बनी सड़क का अस्तित्व

Tue, 19 Sep 2023 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 19 Sep 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
Potholes only potholes: existence of road built 23 years ago in danger
विश्वनाथगंज बाजार से भगवतगंज जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद
23 वर्ष पहले जिला पंचायत ने जिस सड़क का निर्माण कराया, अब उसका अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। विश्वनाथगंज बाजार से भगवतगंज को जोड़ने वाली आठ किमी तक की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। हल्की बारिश में ही इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इस वजह से दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर दुर्घटना का शिकार होते हैं।
विज्ञापन




विश्वनाथगंज बाजार से भगवतगंज को जोड़ने वाली पक्की सड़क इन दिनों गड्ढे ही गड्ढे हैं। वर्ष 2000 में जिला पंचायत ने राहगीरों की सुविधा के लिए सड़क का निर्माण कराया था। मगर अब जिला पंचायत के पास इतना बजट नहीं है कि सड़क की मरम्मत करा सके। राहगीरों के मुताबिक अब सड़क की मरम्मत नहीं, इसे दोबारा बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिला पंचायत की सड़क होने के कारण लोक निर्माण विभाग और आरईएस निर्माण इस सड़क की ओर देखना नहीं चाहता है। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि जब तक जिला पंचायत एनओसी जारी नहीं करता है, तब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed