फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Post Office: Make deposits with all banks sitting at home

डाकघर : घर बैठे सभी बैंकों से करें जमा-निकासी

Mon, 10 Feb 2020 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Post Office: Make deposits with all banks sitting at home
postal department
नगदी के लिए अब ग्राहकों को बैंकों एवं एटीएम बूथों का चक्कर नहीं काटना होगा। घर बैठे ही उन्हें जमा-निकासी की सुविधा मिलेगी। डाकघर के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी। डाकसेवक मोबाइल डिवाइस के माध्यम से आधार इनरोलमेंट पेमेंट सिस्टम (एईपीएस)के जरिए घर-घर जमा निकासी की सुविधा प्रदान करेंगे। विभाग की मानें तो शाखा डाकघरों में यह सुविधा शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर जिले के 44 उपडाकघर व 320 शाखा डाकघर जुड़े हुए हैं। डाक विभाग उपडाकघरों के साथ ही शाखा डाकघरों को डिजिटल बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। बैंकिंग की दिशा में डाकघर का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सभी शाखाओं में संचालित हो रहा है। अभियान चलाकर तेजी से खाते भी खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन

बैंक द्वारा डाकघर के ग्राहकों को घर-घर जमा-निकासी की सुविधा दी जाती है। डाक सेवक मोबाइल डिवाइस के जरिए यह सुविधा ग्राहकों को प्रदान करते हैं। मगर डाकघर के ग्राहकों के अलावा घर-घर जमा निकासी की यह सुविधा अन्य बैंकों से जुड़े ग्राहकों के लिए नहीं थी। ऐसे में गांव के लोगों को बैंकों एवं एटीएम बूथों का चक्कर लगाना होता है। दरअसल, डाकघर के बैंक एईपीएस से कनेक्ट नहीं थे। इससे इसमें असुविधा हो रही थी। अब यह सुविधा उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब डाकघर के साथ ही सभी बैंकों के ग्राहकों को घर बैठे जमा निकसी की सुविधा डाक सेवक प्रदान करेंगे। सहायक प्रबंधक इडिया पोस्ट पेमेंट बैंक धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि डाकसेवक आधार इनरोलमेंट सिस्टम के जरिए घर-घर जमा निकासी करेंगे। इसके लिए डाक सेवक के मोबाइल फोन पर बस एक काल करनी होगी।

एक सप्ताह में खोले गए 5000 लोगों के खाते
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया गया। 1 फरवरी से 7 फरवरी तक यह अभियान जिलेभर में चलाया गया। इस दौरान लोगों के खाते भी खोले गए। शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि अभियान के तहत 5000 खाते खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed