{"_id":"64d8f2b025e237a7df056527","slug":"portable-ultrasound-installed-in-ot-of-medical-college-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-2930-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज के ओटी में लगा पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज के ओटी में लगा पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड
Sun, 13 Aug 2023 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 13 Aug 2023 08:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थिएटर में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लग गई है। इससे जहां मरीजों को सहूलियत होगी वहीं चिकित्सकों का भी समय बचेगा। ऑपरेशन के दौरान यदि जरूरत पड़ी तो ओटी में ही मरीज का अल्ट्रासाउंड हो जाएगा।
मेडिकल कॉलेज को शासन की ओर से दो पोर्टेबल अल्ट्राउंड मशीनें मिली हैं। एक इमरजेंसी में और दूसरी ऑपरेशन रूम में लगवाई गई है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि कई बार ऑपरेशन के दौरान मरीज का अल्ट्रासाउंड करना पड़ता है, जिसके लिए मरीज को बाहर भेजना पड़ता है। इससे मरीज और चिकित्सक दोनों को असुविधा होती है। मगर अब जरूरत पड़ने पर चिकित्सक तुरंत अल्ट्रासाउंड कर जांच कर सकेंगे। 15 अगस्त के बाद इमरजेंसी में भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी।