फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Policeman who reached village on information of fight caught hold of girl's hand, video goes viral on social m

पार की हदें : झगड़े की सूचना पर गांव पहुंचे सिपाही ने पकड़ लिया किशोरी का हाथ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Fri, 19 Jul 2024 03:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jul 2024 03:22 PM IST
सार

मामला कंधई थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव का है। शुक्रवार को यहां दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसकी सूचना पर सिपाही अनिल कुमार गांव में पहुंच गया और झगड़ा शांत कराने लगा। इसी दौरान सिपाही ने अपने ननिहाल आई एक 15 साल की किशोरी का हाथ पकड़ लिया और उससे अमर्यादित आचरण करते हुए उसे जबरन थाने ले जाने का प्रयास करने लगा।

विज्ञापन
Policeman who reached village on information of fight caught hold of girl's hand, video goes viral on social m
मारपीट की सूचना पर गांव में गए सिपाही ने पकड़ा किशोरी का हाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कंधई थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर में गांव में पड़ोसियों के बीच मारपीट की सूचना पर गांव में पहुंचे सिपाही ने एक किशोरी का हाथ पकड़ लिया। यही नहीं उसने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट भी की। घटना का वीडियो और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिपाही किशोरी का हाथ पकड़कर उसे जबरन थाने लाने का प्रयास करने लगा। परिवार के लोगों ने सिपाही के इस कृत्य की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। 

विज्ञापन


मामला कंधई थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव का है। शुक्रवार को यहां दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसकी सूचना पर सिपाही अनिल कुमार गांव में पहुंच गया और झगड़ा शांत कराने लगा। इसी दौरान सिपाही ने अपने ननिहाल आई एक 15 साल की किशोरी का हाथ पकड़ लिया और उससे अमर्यादित आचरण करते हुए उसे जबरन थाने ले जाने का प्रयास करने लगा। सिपाही के इस आचरण पर वहां परिजनों ने काफी विरोध जताया।

विज्ञापन
Trending Videos

Policeman who reached village on information of fight caught hold of girl's hand, video goes viral on social m
सिपाही ने किशोरी के साथ की बदसलूकी, फोटो वायरल। - फोटो : अमर उजाला।

इसी तरह सिपाही ने किशोरी का हाथ छोड़ा। घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोग सिपाही के कृत्य की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही प्रतापगढ़ पुलिस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। परिजनों ने इसकी शिकायत एसपी से की है। 

इस संबंध में कधंई  के थानाध्यक्ष अवन कुमार दीक्षित ने कहा कि कस्तूरी पुर गांव में झगड़े दौरान पुलिस पहुंची थी। सिपाही वीडियो बना रहा था। किशोरी हाथ से मोबाइल छीनने लगी। मोबाइल बचाने के दौरान यह हुआ है। हाथ पकड़ने की बात गलत है। मारपीट के मामले में दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed