{"_id":"64c67e8fe3351133910f1984","slug":"police-ready-in-sheikhpur-in-view-of-tension-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-2338-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: संपादित<bha>--<\/bha>तनाव को देखते हुए शेखपुर में पुलिस मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: संपादित<bha>--</bha>तनाव को देखते हुए शेखपुर में पुलिस मुस्तैद
Sun, 30 Jul 2023 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 30 Jul 2023 08:45 PM IST
विज्ञापन
16 ताजियादारों ने नहीं निकाले ताजिये, कोतवाल ने एसपी को भेजी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। मोहर्रम पर गेट न बनाने देने से नाराज 12 गांव के ताजियादारों ने शनिवार को ताजिये नहीं निकाले। तैयारियों के बावजूद इन गांवों में सन्नाटा पसरा रहा। तनाव को देखते हुए अब भी शेखपुर आशिक में पुलिसकर्मी तैनात हैं। जो इलाके की गतिविधियों की रिपोर्ट अफसरों को दे रहे हैं।
कुंडा में मोहर्रम के दिन शनिवार को शेखपुर आशिक, मोहद्दीनगर, अघिया समेत 12 गांवों के ताजियादाराें ने मोहर्रम न मनाते हुए 16 ताजिया कर्बला में नहीं दफनाए। अफसरों के निर्देश पर गांव में पुलिस तैनात है। कोतवाल कमलेश पाल ने पुलिस अधीक्षक को भेजी रिपोर्ट में बताया है कि गयासपुर, मझिलगांव, पुराना बाबूगंज, शेखपुर आशिक, बाबूगंज,मिया का पुरवा, मौली, अघिया, चिकवन टोला, सरियावा, पटहारन टोला, पूरे शाज से 16 ताजिया करबला नहीं पहुंचे।
कई लोगों ने गांव में ही ताजिया दफना दिया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शेखपुर आशिक गांव में एक अगस्त तक पुलिस तैनात रहेगी। हालांकि बाहर से आई फोर्स लौट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा का कहना है कि न्यायालय के आदेश का पालन कराया गया है।