{"_id":"6530005bfac9ec83b20adbc4","slug":"police-filed-a-complaint-against-the-robbers-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-244191-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लुटेरों के खिलाफ पुलिस ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लुटेरों के खिलाफ पुलिस ने दी तहरीर
Wed, 18 Oct 2023 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 18 Oct 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शंकरपुर में सोमवार की रात शौच के लिए निकले शुभम वर्मा से मोबाइल छीनने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल व सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता मौके पर पहुंचकर छानबीन करते रहे। पूछताछ के दौरान शुभम व उसके साथी की बातों में विरोधाभास नजर आया। बुधवार को शुभम ने पुलिस को घटना की तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि अपाचे सवार बदमाशों ने गोली मारकर मोबाइल छीन लिया। थानाध्यक्ष रेखा वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।