फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police encounter with bike thieves, three arrested

Pratapgarh News: बाइक चोरी करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Police encounter with bike thieves, three arrested
फतनपुर थाना क्षेत्र के छानापार नहर पुलिया के पास मंगलवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। दो बदमाशों को घेराबंदी कर पुलिस टीम ने पकड़ लिया। उनके पास से चोरी की पांच बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि मंगलवार की देर रात बाइक चोरी करने वाले गिरोह के छानापार नहर पुलिया के पास से गुजरने की खबर मिली। फतनपुर थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी अपनी टीम के साथ पहुंच गए। इस बीच दो बाइकों से आ रहे बदमाशों को रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन

बाइक सवार एक बदमाश फायरिंग करते हुए पीछे की ओर भागा। यह देख पुलिस टीम भी अपना बचाव करते हुए बदमाशों का पीछा कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाइक पर पीछे बैठे नगर कोतवाली के सराय दली निवासी अंतरजनपदीय बदमाश सुरेंद्र गुप्ता उर्फ खुट्टी के दाएं पैर में गोली लग गई। जिससे वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोचने के बाद भाग रहे उसके साथी फतनपुर के भोजेमऊ निवासी हरिओम पांडेय उर्फ सचिन और केवरा कला निवासी अंकित गुप्ता को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली से घायल बदमाश सुरेंद्र को उपचार के लिए सीएचसी गौरा ले जाया गया। बदमाशों के पास से तमंचा कारतूस, मोबाइल व दो बाइक बरामद हुई। पूछताछ के बाद बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक दूसरी जगह से बरामद हुई। गोली लगने से घायल बदमाश सुरेंद्र के ऊपर प्रयागराज समेत प्रतापगढ़ जनपद में छह मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश की हालत में सुधार होने पर तीनों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed