फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police can not mark robbers

लुटेरों को चिह्नित नहीं कर सकी पुलिस

Sun, 29 Apr 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 29 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी के कैशियर को गोली मारने वाले बदमाश हो या पुलिस अधीक्षक कार्यालय के करीब महिला से दो लाख रुपए लूट की घटना हो। पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। लुटेरों को पकड़ना तो दूर पुलिस उन्हें चिन्हित तक नहीं कर सकी। लुटेरों की गोली से घायल कैशियर का रविवार को भी शूगर में उतार चढ़ाव के कारण आपरेशन नहीं हो सका।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के अष्टभुजानगर स्थित शिवम गैस एजेंसी के गोदाम में घुसकर बाइक सवार नकाबपोश बदमाश कैशियर राजेश पाल को गोली मारकर 1 लाख 11 हजार रुपये लूट ले गए थे। गोली राजेश के जबड़े में फंसी हुई है। शूगर घटने बढ़ने की वजह से रविवार को भी आपरेशन कर बुलेट नहीं निकाली जा सकी। शनिवार को ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय के करीब बाइक सवार बदमाशों ने शिवजीपुरम राजकली पत्नी कमलेश को बैंक से रुपये निकालकर घर जाते समय लूट लिया।
विज्ञापन


उसके पास से दो लाख रुपये लूटने के बाद बदमाश भाग निकले। इन लूट की दो वारदातों के बाद भी पुलिस बदमाशों को पकडना तो दूर चिन्हित तक नहीं कर सकी। लगातार छिनैती व लूट की घटनाओं से नागरिकों में खौफ है। इधर पुलिस ने बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले लेकिन पुलिस को बदमाशों को खोजने में कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed