फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sit-in protest by 900 NHM contractual doctors and staff over their demands.

Pratapgarh News: मांगों को लेकर 900 एनएचएम संविदा डॉक्टरों और कर्मियों का धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sit-in protest by 900 NHM contractual doctors and staff over their demands.
बाबा बेलखरनाथ धाम के स्वास्थ्य उपकेंद्र दीवानगंज में बंद ताला। संवाद
नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन समेत आठ मांगों को लेकर एनएचएम के संविदा कर्मियों का लखनऊ के इको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना जारी है। जिले से डॉक्टर, सीएचओ, एएनएम, लैब टेक्नीशियन और नेत्र सहायक समेत लगभग 900 कर्मी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


धरने से सीएचसी, पीएचसी, एएनएम सेंटर और आरोग्य मंदिरों पर टीकाकरण, जांच, आरबीएसके सर्वे व रिपोर्टिंग कार्य बाधित है। 218 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तला लटका है। मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे अधिक दिक्कतें गर्भवती और नवजात के टीकाकरण को लेकर हो रही है।
विज्ञापन

जिले में कार्यरत 3,400 आशा और 150 आशा संगिनी के कार्य बहिष्कार से विभाग के साथ मरीजों की दिक्कतों में इजाफा हुआ है। उधर, एचआईवी प्रोग्राम के कर्मी भी दूसरे दिन सुबह आठ से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार कर धरने पर रहे। इससे एआरटी सेंटर पर दो घंटे ओपीडी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
जिस एएनएम सेंटर पर संविदा स्टाफ नर्स थी उनके हड़ताल पर जाने के बाद नियमित स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई जा रही है। समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्य बहिष्कार करने वाले सभी कर्मचारियों को अनुपस्थित किया जा रहा है। शासन के पास रिपोर्ट नियमित भेजी जा रही है। - डॉ. शबीब हैदर, उप मुख्य चिकित्साधिकारी।


पद संख्या

सीएचओ : 205, बीसीपीएम : 16, बीपीएम ऑपरेटर : 65, डॉक्टर : 120, एएनएम : 193, एलटी : 17, नेत्र परीक्षण अधिकारी : 34, आयुष फार्मासिस्ट : 25, अन्य स्वास्थ्य कर्मी : 225।

बाबा बेलखरनाथ धाम के स्वास्थ्य उपकेंद्र दीवानगंज में बंद ताला। संवाद

बाबा बेलखरनाथ धाम के स्वास्थ्य उपकेंद्र दीवानगंज में बंद ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed