फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   FIR against four for abetting elderly man's suicide

Pratapgarh News: बुजुर्ग को आत्महत्या के लिए उकसाने पर चार पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
FIR against four for abetting elderly man's suicide
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खभोर जंगल में वृद्ध शिक्षक का शव रविवार को पेड़ में लटका मिला था। सोमवार को घर की अलमारी में सुसाइड नोट मिला। जिसमें वृद्ध ने जमीन के विवाद में परेशान होकर आत्महत्या का जिक्र किया था।
विज्ञापन

मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली गांव निवासी अवधेश यादव (62) शिक्षक थे। वह ट्यूशन पढ़ाने का कार्य करते थे। उनके बेटे वैभव का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले देवीदीन, उनकी पत्नी सीमा यादव, अजय गौड़ उर्फ टर्रु और सत्य मंगल से आबादी की जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

इसी विवाद के कारण उनके पिता मानसिक रूप से काफी परेशान रहते थे। इससे क्षुब्ध होकर रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह घर से निकले और खभोर गांव के जंगल में एक जंगली पेड़ की डाल से गमछे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सोमवार को अलमारी में रखे कागजात के बीच सुसाइड नोट मिलने की बाद घटना के कारणों का पता चला। क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे वैभव कुमार यादव की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed