फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police arrested 3 accused in rahul yadav murder case

प्रधान के भाई के हत्यारों तक पहुंची पुलिस, तीन हिरासत में

Sun, 21 Feb 2021 01:44 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 3 accused in rahul yadav murder case
Police arrested 3 accused in rahul yadav murder case
बीरापुर। फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे बिच्छूर के निवर्तमान प्रधान जीतेंद्र यादव के भाई वीरेंद्र कुमार उर्फ राहुल यादव के हत्यारों तक पहुंचने में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग होना बताया जा रहा है। काल डिटेल के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार उर्फ राहुल यादव (25) बुधवार की रात हत्या कर शव को हत्यारों ने बाइक से बांधकर नाले पर छोड़ दिया था। जिसे लेकर दूसरे दिन गांव में हंगामा हुआ था। घटना का खुलासा करने में जुटी पुलिस को मृतक के मोबाइल की काल डिटेल से हत्यारों तक पहुंचने में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिन नंबरों पर लंबी बातचीत होती थी उन्हें ट्रेस करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार दरम्यिानी रात तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। रात में तीनों संदिग्धों को लेकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस सूत्रों के अनुसार राहुल की हत्या प्रेम-प्रसंग को लेकर हुई है। पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंचने में जुटी है। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा होगा। पुलिस को काफी हद तक कामयाबी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed