{"_id":"5f1f1cc18ebc3e9f684172fc","slug":"pm-will-keep-the-temple-of-ram-temple-diwali-will-be-celebrated-from-house-to-house-pratapgarh-news-ald2821164105","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री करेंगे भूमि पूजन, घर-घर मनेगी दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री करेंगे भूमि पूजन, घर-घर मनेगी दिवाली
विज्ञापन
सियाराम ऊमरवैश्य।
- फोटो : PRATAPGARH
पांच अगस्त को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राममंदिर निर्माण की आधारशिला रखेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए भले ही सिर्फ दो सौ लोगों को आमंत्रण दिया गया है, लेकिन इस दिन घर-घर दिवाली मनाई जाएगी। दिनभर घरों में भजन-कीर्तन होगा। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों दीप जलाने का आह्वान कर रहे हैं।
भगवान श्रीराम का बेल्हा से गहरा नाता है। 14 वर्षों के वनवास जाते समय भगवान श्रीराम जिले से होकर गुजरे थे। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में भी जिले से भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया था। कोर्ट के आदेश के बाद लोग मंदिर निर्माण का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब पांच अगस्त की तिथि निर्धारित होने के बाद जिले के लोग उत्साहित हैं। लोग सामूहिक कार्यक्रम के बजाय अपने-अपने घरों में ही मंदिर शिलान्यास के दिन भजन-कीर्तन व दीपोत्सव की तैयारी में जुटे हैं। विश्व हिंदू परिषद की टीम भी इस पर जोर दे रही है। विहिप के कार्यकर्ता रानीगंज, सदर, लालगंज, पट्टी व कुंडा सहित जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से घर पर ही दिनभर भजन-कीर्तन व शाम को दीप जलाने का आह्वान कर रहे हैं। विहिप के जिलाध्यक्ष अमरीश ने बताया कि कोरोना काल में संक्रमण से बचने की जरूरत है। सभी अपने- अपने घरों पर ही रहकर भजन-कीर्तन और शाम को दीप प्रज्ज्वलन करें।
श्रीरामलीला समिति ने भी किया आह्वान
श्रीरामलीला समिति के संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य ने मंदिर शिलान्यास के दिन घर पर ही रहकर भजन-्रकीर्तन व दीपोत्सव का मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में घर पर ही रहकर भजन-कीर्तन करें। शाम को दीप जलाएं।
विज्ञापन
गदगद हैं राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ देने वाले सियाराम
अयोध्या में श्रीरामलला के मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दान करने वाले व्यवसायी सियाराम ऊमरवैश्य पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर का शिलान्यास किए जाने की खबर से गदगद हैं। अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए होने वाले कार्यक्रम में उन्हें निमंत्रण नहीं मिला है, लेकिन इसका उन पर कोई असर नहीं है। उनका कहना है कि निमंत्रण नहीं मिला तो क्या, वह भगवान राम के मंदिर के शिलान्यास के साक्षी जरूर बनेंगे।
शहर के भंगवाचुंगी स्थित सियाराम कलोनी में रहने वाले सियाराम ऊमरवैश्य भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हैं।
नवंबर 2018 में वह उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की। 24 नवबंर को उन्हें धर्म संसद कार्यक्रम में बुलाया गया। जहां उन्होंने चेक सौंपा। मंदिर निर्माण को लेकर वह बहुत ही उत्साहित थे। पांच अगस्त की तिथि निर्धारित होने के बाद उनके खुशी की ठिकाना नहीं है। वह मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं। हालांकि उन्हें अभी तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि भगवान के कार्य में निमंत्रण की अभिलाषा नहीं रखता हूं। बगैर निमंत्रण ही मैं श्रीराममंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लूंगा। वहां जाकर विहिप कार्यालय में प्रवास करूंगा।