{"_id":"6a94644e37d8a15ba0069af4","slug":"pipeline-joint-opened-water-supply-to-homes-stopped-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-176533-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पाइपलाइन का जोड़ खुला, घरों में जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पाइपलाइन का जोड़ खुला, घरों में जलापूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सई नदी के पुल के पास रविवार को पाइपलाइन का जोड़ खुलने से चिलबिला वार्ड और सदर बाजार के आसपास के मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। चार हजार घरों के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। रविवार को भी तकनीकी टीम पाइप जोड़ने में सफल नहीं हो पाई। लोगों को परेशान होना पड़ा।
सदर बाजार के पास स्थित पंप से चिलबिला वार्ड के गांधी आश्रम गली, मुस्लिम बस्ती, महिमा गली, मेन चौराहा और साहू का टोला के लोगों के घरों तक पानी की आपूर्ति होती है। इसी पंप से सदर बाजार और आसपास के मोहल्लों भी पानी की आपूर्ति की जाती है। दोनोें स्थानों को मिलाकर करीब चार हजार घर इस पंप से जुड़े हैं।
शनिवार की शाम सई नदी के पुल के पास पाइपलाइन का जोड़ खुल गया। इससे पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी। रविवार को लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। नगरपालिका की टीम किसी तरह टैंकर से लोगों को पानी की उपलब्धता कराई। इसे लेकर लोगों में गहरी नाराजगी दिखी। जल निगम के जेई सभापति ने बताया कि एनएचएआई टीम ने शाम को पाइपलाइन को दुरुस्त कर लिया था। पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सई नदी पुल पर लगा जाम, रेंगते नजर आए वाहन
सई नदी पुल पर पाइपलाइन को दुरुस्त करने में रविवार को दोपहर में करीब एक बजे टीम जुटी रही। इस दौरान कई बार पुल पर जाम की स्थिति बनी रही। रुक- रुक कर जाम लगता रहा। उमसभरी गर्मी में जाम में फंसे लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। हालांकि ट्रैफिक पुलिस के प्रयास के बाद जाम समाप्त हुआ।