{"_id":"227e770ec12b545b4da64d643d908969","slug":"pick-up-upon-the-death-of-the-teenager-young-man-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप से टकराकर किशोर की मौत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप से टकराकर किशोर की मौत, युवक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 16 May 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
परियावां। बाइक से दोस्त के साथ बुआ के घर जा रहे किशोर की पिकअप से टकराकर मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, चालक पिकअप लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालसिंह का पुरवा हिनाहूं निवासी धर्मेंद्र कुमार पटेल (17) पुत्र करमचंद्र पटेल शुक्रवार को बाइक से अपनी बुआ के घर जा रहा था। रास्ते में उसे संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा गांव निवासी रामबाबू सोनी (25) मिल गया। उसी तरफ जाने के कारण उसने उसे भी बाइक पर बैठा लिया। बारहबीघा गांव से आगे निकलते ही सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि पिकअप धर्मेंद्र को कुचलते हुई निकल गई। उसकी मौत हो गई।
छिटककर दूर गिरने के कारण रामबाबू सोनी को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान पुलिस के साथ ही एम्बुलेंस को फोन किया गया। एम्बुलेंस के आने तक पुलिस भी पहुंच गई। घायल को कुंडा सीएचसी में इलाज के लिए भेज दिया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।