{"_id":"68e805ac92f53d3a25029944","slug":"pcs-exam-the-gate-of-the-examination-center-will-be-closed-45-minutes-before-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-149546-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस परीक्षा : 45 मिनट पहले बंद हो जाएगा परीक्षा केंद्र का गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस परीक्षा : 45 मिनट पहले बंद हो जाएगा परीक्षा केंद्र का गेट
विज्ञापन
जनपद में 12 अक्तूबर को छह केंद्र पर यूपी लोक सेवा आयोग की ओर से कराई जाने वाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां जोरों पर हैं। परीक्षा में 25 सौ से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा केंद्र पर 45 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा ताकि नकलविहीन परीक्षा कराई जा सके। केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। बायोमीट्रिक जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
शहर के केपी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी, तिलक इंटर कॉलेज, पीबी इंटर कॉलेज व एमडीपीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। परीक्षा के नोडल एडीएम आदित्य प्रजापति बनाए गए हैं। जबकि आयोग ने परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर शालिनी की तैनाती की है।
एडीएम ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व पुलिस बल की तैनाती रहेगी। केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिका की सुरक्षा, बायोमीट्रिक जांच, अभ्यर्थियों की तलाशी, विद्युत आपूर्ति, पुरुष व महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है।