फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Partner accused of murder of young man, police engaged in investigation

Pratapgarh News: साथी पर लगाया युवक की हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 09 Oct 2023 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 09 Oct 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Partner accused of murder of young man, police engaged in investigation
चार माह पहले बाइक से गिरे युवक की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के धनसर निवासी दिलीप कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि छह जुलाई 2023 को उसका बेटा रोहित अपने भाई राहुल व साथी सूरज के साथ मजदूरी करने बाइक से गया था। शाम को वापस लौटते समय बाइक चला रहे राहुल के सिर पर सूरज ने लोहे के पंच से वार कर दिया था। जिससे सभी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



अस्पताल में राहुल को मृत घोषित कर दिया गया था। जबकि रोहित कोमा में चला गया था। उपचार के बाद ठीक होने पर रोहित घर पहुंचा। इस बीच उसे देखने के लिए सूरज घर आया। बातचीत के दौरान धमकी दी कि यदि किसी से घटना के बारे में बोला तो उसे भी जान से मार देगा। रोहित ने अपने पिता दिलीप कुमार को घटना की जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। सीओ पट्टी दिलीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed