फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   no nomination on 2nd day too

दूसरे दिन भी नामांकन से बनाई दूरी

Mon, 30 Oct 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 30 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
no nomination on 2nd day too
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
निकाय चुनाव को लेकर मोहल्लों में चुनावी चकल्लस की रफ्तार तेज हो गई है। सोमवार को चेयरपर्सन के लिए 70 और सभासद पद के लिए 268 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। नामांकन स्थल पर गहमा-गहमी का माहौल दिखा। पुलिसकर्मी अलर्ट रहे। प्रत्याशियों के नामांकन की जानकारी अधिकारी लेते रहे।
विज्ञापन


जिले में निकाय चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन भी प्रत्याशियों ने नामांकन से दूरी बनाए रखा। सोमवार को भी नगर पालिका से लेकर नगर पंचायतों में एक भी प्रत्याशियों ने अपना पर्चा नहीं भरा। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए  6 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। इसके अलावा नगर पालिका परिषद के 25 वार्डो के सभासद पद के लिए 70 ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र खरीदा।  इसके अलावा नगर पंचायत अंतू अध्यक्ष पद के लिए 3 नामांकन पत्र बिका। 9 सभासद प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। सिटी प्रतापगढ़ में अध्यक्ष के लिए 10 और सभासद के लिए 21 नामांकन पत्र क्रय किया। कटरामेदनीगंज में अध्यक्ष पद के लिए 3 और सभासद के लिए 10 नामांकन पत्र खरीदा गया। नवसृजित नगर पंचायत रानीगंज में दूसरे दिन भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। अध्यक्ष पद के लिए 9 नामांकन पत्र खरीदा गया। सभासद पद के लिए 32 पर्चे बिके। लालगंज नगर पंचायत में 12 अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। सभासद के लिए 43 नामांकन पत्र की बिक्री हुई। कुंडा में अध्यक्ष पद के लिए 15 और 41 सभासद पद के लिए नामांकन पत्र की बिक्री हुई। मानिकपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। सभासद पद के लिए 28 नामांकन पत्र खरीदे गए। पट्टी में अध्यक्ष पद के लिए 2 और सभासद पद के लिए 14 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed