फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   On the assurance of the CO, the relatives agreed to perform the last rites after four hours.

Pratapgarh News: सीओ के आश्वासन पर चार घंटे बाद अंतिम संस्कार को राजी हुए परिजन

Fri, 19 May 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 19 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
On the assurance of the CO, the relatives agreed to perform the last rites after four hours.

युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत में मुकदमा दर्ज करने से पुलिस के इन्कार पर परिजन अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़ गए। लेकिन, चार घंटे बाद सीओ के आश्वासन पर अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। दूसरे दिन सुबह होते ही परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए श्रृंग्वेरपुर रवाना हुए। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


लीलापुर के ओरी का पुरवा, सगरा सुंदरपुर निवासी सोनू वर्मा का शव बुधवार की भोर घर के सामने पेड़ से फांसी पर संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला था। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम आने पर जांच के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पाने में कामयाब हो पाई।

विज्ञापन

पीएम के बाद दिन में तकरीबन ढाई बजे शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने लीलापुर एसओ पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी करने का आरोप लगाया। परिजन मृतक के शव को घर के सामने रखकर विरोध जताने लगे। लीलापुर पुलिस ने काफी देर तक मान मनौव्वल का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

जानकारी पर लालगंज सीओ रामसूरत सोनकर मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देकर बताया गया कि युवक की मौत फांसी लगने से हुई है। परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। लेकिन, पीएम रिपोर्ट का हवाला देकर सीओ ने हत्या का मुकदमा लिखने से इन्कार कर दिया। बाद में परिजन धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराने के आश्वासन पर अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।

अंधेरा होने से परिजन रात भर शव को घर पर ही रखे रहे। बृहस्पतिवार की सुबह होते ही परिजन मृतक का शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए श्रृंगवेरपुर रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार से वापस आने के बाद पुलिस को तहरीर देने जाएंगे। अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि परिजनों की उचित मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। तहरीर पर मामले की जांच कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

लालगंज प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव आज, 382 करेंगे मतदान

विकासखंड के प्राथमिक शिक्षक संघ के शुक्रवार को होने वाले चुनाव में 382 मतदाता अपना नया नेतृत्व चुनेंगे। बीआरसी केंद्र पर दोपहर बारह बजे से होने वाले चुनाव का परिणाम देर शाम तक घोषित किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने दावेदारी की है, जबकि महामंत्री पद के लिए पांच तथा कोषाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी हैं।लालगंज विकासखंड में प्राथमिक शिक्षक संघ के बहुप्रतीक्षित चुनाव शुक्रवार को बीआरसी केंद्र पर दोपहर बारह से होगा।

शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार मिश्र, सुनील सिंह व रजनीश मिश्रा ने दावेदारी ठोकी है। जबकि महामंत्री पद पर अजय कुमार त्रिपाठी, विष्णु कुमार सिंह, जितेंद्र शुक्ल, वीरेश सिंह व ऋषि द्विवेदी चुनाव मैदान में है। वही कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु ओझा व रामप्रकाश यादव के बीच आमने-सामने टक्कर होगी। महामंत्री पद पर सर्वाधिक पांच दावेदार होने से कांटे का मुकाबला हो सकता है। इस दौरान कुल 382 शिक्षक शाम साढ़े चार बजे तक मतदान कर सकेंगे। 

विज्ञापन

बंद घर का ताला तोड़कर अस्सी हजार नकदी, जेवर चोरी
बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अस्सी हजार नकदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। अमेठी जिले के सैंठा बाजार निवासी माला जायसवाल ने दी गई तहरीर में कहा है कि उसका मायका सांगीपुर के कोटवा शुकुलपुर में है। बीती 15 मई को मायके वाले घर में ताला बंद कर किसी काम से दिल्ली चले गए। मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ा और भीतर घुसकर अस्सी हजार नकद समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार को आसपास के लोगों ने चोरी की सूचना दी। पीड़िता ने दो युवकों पर चोरी की वारदात में शामिल होने का आरोप भी लगाया है। सांगीपुर एसओ ने बताया कि घटना की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद

बाइक की चपेट में आने से दुकानदार घायल, शिकायत
क्षेत्र के नरवल राहाटीकर निवासी दिवाकर शर्मा ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बुधवार रात उसका पिता रेहुआ लालगंज बाजार स्थिति दुकान से पैदल घर आ रहें थे। इस बीच मठिया रेहुआ लालगंज निवासी सुभाष सरोज ने बाइक से टक्कर मार दी और भाग गए। हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रयागराज की एसआरएन अस्पताल में गंभीर हालत में उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed