फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Old woman dies, two injured due to cow attack

Pratapgarh News: गाय के हमले से वृद्धा की मौत, दो घायल

Mon, 23 Oct 2023 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 23 Oct 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
Old woman dies, two injured due to cow attack
मृतका सुखदेई। फाइल फोटो
खेत से घर जाते समय वृद्धा पर गाय ने हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर बचाव को दौड़े दो अन्य ग्रामीणों पर भी गाय ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली के रम्मू का पुरवा गयासपुर गांव के वंशीलाल की पत्नी सुखदेई (67) सोमवार की सुबह खेत से घर जा रही थीं। घर से करीब सौ मीटर आगे टहल रही रही एक गाय ने उन पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर पड़ोस के वसीम (60) और सुशीला (50) बचाने पहुंचे। इस दौरान हमलावर गाय ने दोनों पर हमला कर दिया। परिजन वृद्धा को लेकर उपचार के लिए सीएचसी कुंडा पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। ग्रामीणों में चर्चा है कि पागल कुत्ते के काटने से बीमार गाय हमलावर हो गई है। घायल वसीम व सुशीला का उपचार परिजनों ने सीएचसी में कराया है। घटना की सूचना देने के बाद भी ब्लाॅक अथवा क्षेत्रीय पशुपालन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, इसकी वजह से गांव के लोगों में आक्रोश है। मामले की जानकारी होने पर कुंडा एसडीएम भरतराम, सीओ अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मांग पर तत्काल गाय को पकड़वाने का दावा किया। सरकारी मदद दिलाने का भी आश्वासन सुखदेई के परिजनों को दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed