{"_id":"c308b730bf415ecebb6476db59b6e5ad","slug":"news-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रेशन कराएं किसान, मिलेगा योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्रेशन कराएं किसान, मिलेगा योजना का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 17 Dec 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में बुधवार को डीएम अमृत त्रिपाठी की अध्यक्षता में किसान दिवस की बैठक आयोजित हुई। बिजली व सिंचाई की समस्या को लेकर किसानों ने आवाज बुलंद की। साथ निस्तारण की भी मांग की। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से निस्तारित करने का निर्देश डीएम ने अधिकारियों को दिया।
किसान दिवस की बैठक से अनुपस्थित अधिशासी अभियंता नलकूप पर डीएम ने नाराजगी जताई। खफा जिलाधिकारी ने कहा कि वह उनके खिलाफ शासन को पत्र लिखेंगे। उप निदेशक ने बताया कि कृषि से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान टोल फ्री नम्बर (18002001050) रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन होने के बाद उन्हें समय-समय पर सारी जानकारी विभाग से मिलती रहेगी। सदर तहसील के रामनगर राजापुर में लो-वोल्टेज की समस्या को किसानों ने प्रमुखता से उठाया। डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह समस्या गुरुवार को हरहाल में दूर हो जानी चाहिए। गांव में कटियामारी की बात सामने आई। डीएम ने कहा कि फोर्स के साथ कटियामारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस तरह किसान समस्याओं को उठाते रहे और डीएम निस्तारण का निर्देश मातहत अफसरों को देते रहे।